About us

About Us

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अधिसूचित व्यक्तियों की सुचारु एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा उत्तर प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि की सुरक्षा व्यवस्था करने के उददेश्य से और जनहित याचिका संख्याः 2436 वर्ष 2019 (इन रि सुओ मोटो रिलेटिंग टू सिक्यूरिटी में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के मद्देनजर और यू0पी0 राज्य बनाम यू0पी0 राज्य में सभी न्यायालय परिसरो में सुरक्षा) उ0प्र0 राज्य में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन का निर्णय लिया गया।

उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2020 (उ0प्र0 अधिनियम संख्या 27 सन् 2020) 31 अगस्त 2020 पारित किया गया है।

उद्देश्य

किसी निकाय या किसी व्यक्ति या राज्य सरकार द्वारा किसी नाम, नामावली या श्रेणी द्वारा अधिसूचित उसके आवासीय परिसर, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ खण्डपीठ, जिला न्यायालयों, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य न्यायालय, प्रशासनिक कार्यालय परिसर, पूजा स्थलों, मेट्रो रेल, हवाई अड्डो, बैंको अन्य वित्तीय संस्थाओं, औधोगिक उपक्रमो, और इस प्रयोजनार्थ राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य प्रतिष्ठानों या अधिष्ठानो सहित सामरिक एवं महत्वपर्ण प्रतिष्ठानों की उत्तम संरक्षा तथा सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है।

,d n`f”V

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) का गठन करते हुए मुख्यालय एवं 06 वाहिनियों—प्रथम वाहिनी लखनऊ, द्वितीय वाहिनी गोरखपुर, तृतीय वाहिनी प्रयागराज, चतुर्थ वाहिनी मथुरा, पंचम वाहिनी सहारनपुर तथा षष्ठम वाहिनी अयोध्या—के लिए कुल 7,755 पदों का सृजन किया गया है। बल का मुख्यालय लखनऊ में स्थित है, जो वर्तमान में 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर, लखनऊ से अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। वर्तमान में बल में 01 पुलिस महानिदेशक, 01 पुलिस उपमहानिरीक्षक, 05 सेनानायक, 06 उपसेनानायक एवं 09 सहायक सेनानायक सहित 42 पुरुष निरीक्षक, 378 पुरुष उपनिरीक्षक, 744 पुरुष मुख्य आरक्षी, 4,006 पुरुष आरक्षी, 10 महिला निरीक्षक, 38 महिला उपनिरीक्षक, 99 महिला मुख्य आरक्षी एवं 442 महिला आरक्षी नियुक्त होकर कर्तव्यरत हैं। इसके अतिरिक्त मिनिस्ट्रीयल संवर्ग में 01 गोपनीय निरीक्षक, 04 गोपनीय उपनिरीक्षक, 05 उपनिरीक्षक (लिपिक), 43 सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक), 01 निरीक्षक (लेखा), 02 उपनिरीक्षक (लेखा), 22 सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) तथा 01 प्रतिसार निरीक्षक नियुक्त होकर कर्तव्यरत है। निम्नानुसार पीएसी के सेनानायकों को उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल की संबंधित वाहिनियों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया गया हैः-

क्र0सं0 पी0ए0सी0 वाहिनी के सेनानायक प्रभार /अतिरिक्त प्रभार
1
01वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ।
2
02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर।
3
सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।
03वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, प्रयागराज।
4
04वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, मथुरा।
5
05वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, सहारनपुर।
6
06वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, अयोध्या

वर्तमान में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (UPSSF) द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा का दायित्व प्रभावी रूप से निर्वहन किया जा रहा है। इस क्रम में श्री रामजन्मभूमि, अयोध्या की सुरक्षा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में संचालित लखनऊ, कानपुर, आगरा एवं नोएडा मेट्रो रेल सेवाओं तथा आरआरटीएस (मेरठ) की सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व भी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल को सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, चित्रकूट, अलीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, श्रावस्ती, आजमगढ़, गाजियाबाद (हिंडन एयरपोर्ट) तथा सहारनपुर (सरसावा एयरपोर्ट) की सुरक्षा व्यवस्था का सफलतापूर्वक संचालन भी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है।

न्यायिक संस्थानों की सुरक्षा के क्षेत्र में भी बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। वर्तमान में जनपदीय न्यायालय गोरखपुर, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ एवं मथुरा की सुरक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा प्रभावी रूप से निर्वहन किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश सचिवालय (लोक भवन), लखनऊ की बाह्य सुरक्षा व्यवस्था का दायित्व भी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल को प्रदान किया गया है, जिसका निर्वहन बल द्वारा उच्च स्तर की सतर्कता, दक्षता एवं पेशेवर क्षमता के साथ किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की विशिष्ट पहचान के रूप में इसकी डी.पी.एम. (Disruptive Pattern Material) वर्दी निर्धारित की गई है, जो बल की विशिष्ट कार्यप्रणाली, अनुशासन एवं पेशेवर दक्षता को परिलक्षित करती है।

“सुरक्षा • रक्षा • संरक्षा” के मूल मंत्र के साथ उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल राज्य के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक अवसंरचनाओं एवं संवेदनशील परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतत् प्रतिबद्ध है।