About us

About Us

महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और अधिसूचित व्यक्तियों की सुचारु एवं सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा उत्तर प्रदेश राज्य के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों आदि की सुरक्षा व्यवस्था करने के उददेश्य से और जनहित याचिका संख्याः 2436 वर्ष 2019 (इन रि सुओ मोटो रिलेटिंग टू सिक्यूरिटी में माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशों के मद्देनजर और यू0पी0 राज्य बनाम यू0पी0 राज्य में सभी न्यायालय परिसरो में सुरक्षा) उ0प्र0 राज्य में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के गठन का निर्णय लिया गया।

उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2020 (उ0प्र0 अधिनियम संख्या 27 सन् 2020) 31 अगस्त 2020 पारित किया गया है।

उद्देश्य

किसी निकाय या किसी व्यक्ति या राज्य सरकार द्वारा किसी नाम, नामावली या श्रेणी द्वारा अधिसूचित उसके आवासीय परिसर, माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद व लखनऊ खण्डपीठ, जिला न्यायालयों, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य न्यायालय, प्रशासनिक कार्यालय परिसर, पूजा स्थलों, मेट्रो रेल, हवाई अड्डो, बैंको अन्य वित्तीय संस्थाओं, औधोगिक उपक्रमो, और इस प्रयोजनार्थ राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित कोई अन्य प्रतिष्ठानों या अधिष्ठानो सहित सामरिक एवं महत्वपर्ण प्रतिष्ठानों की उत्तम संरक्षा तथा सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल का गठन किया गया है।

,d n`f”V

उ0प्र0 सरकार द्वारा उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल का गठन करते हुए मुख्यालय एवं 06 वाहिनियो क्रमश: प्रथम वाहिनी लखनऊ, द्वितीय वाहनी गोरखपुर, तृतीय वाहिनी प्रयागराज, चतुर्थ वाहनी मथुरा, पंचम वाहिनी सहारनपुर एवं षष्टम वाहिनी अयोध्या एवं मुख्यालय हेतु कुल 7755 पदो का सृजन किया गया है। बल का मुख्यालय लखनऊ में है, जो अस्थायी रूप से 32वीं वाहिनी पीएसी परिसर, लखनऊ से संचालित  है। मुख्यालय पर विभागाध्यक्ष के रूप में अपर पुलिस महानिदेशक तथा 01 सेनानायक व 01 उपसेनानायक नियुक्त है तथा अन्य. 21 कार्यालय कर्मियों की तैनाती की गई है।
वर्तमान में उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल में 01 अपर पुलिस महानिदेषक, 01 सेनानायक, 01 उपसेनानायक व 01 सहायक सेनानायक, 14 निरीक्षक, 223 उपनिरीक्षक, 219 मुख्य आरक्षी, 3276 आरक्षी तथा 04 महिला निरीक्षक, 16 महलिा उपनिरीक्षक, 08 महिला मुख्य आरक्षी, 192 महिला आरक्षी तथा मिनिस्ट्रीयल स्टाॅफ के 02 गोपनीय सहायक, 03 उ0नि0 (एम0), 09 यहायक उ0नि0 (एम0) तथा 01 प्रतिसार निरीक्षक नियुक्त होकर कर्तव्यरत है। निम्नानुसार पीएसी के सेनानायकों कोउ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल की संबंधित वाहिनियों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया गया हैः-

क्र0सं0 पी0ए0सी0 वाहिनी के सेनानायक अतिरिक्त प्रभार
1
सेनानायक, 32 वाहिनी पीएसी, लखनऊ।
01वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, लखनऊ।
2
सेनानायक, 26 वाहिनी पीएसी, गोरखपुर।
02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर।
3
सेनानायक, 04 वाहिनी पीएसी, प्रयागराज।
03वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, प्रयागराज।
4
सेनानायक, 45 वाहिनी पीएसी, अलीगढ़।
04वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, मथुरा।
5
सेनानायक, 44 वाहिनी पीएसी, मेरठ।
05वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, सहारनपुर।
6
सेनानायक, 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा।
06वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, अयोध्या

वर्तमान में उ0प्र0 में संचालित लखनऊ, नोयडा तथा कानपुर मेट्रो की सुरक्षा उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है। गोरखपुर, कुशीनगर, प्रयागराज, बरेली तथा गाजियाबाद के एयरपोर्ट की सुरक्षा भी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल द्वारा संपादित की जा रही है। उ0प्र0 सचिवालय (लोक भवन) की बाह्य सुरक्षा का दायित्व भी उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल को दिया गया है।
उ0प्र0 विशेष सुरक्षा बल की विशिष्ट वर्दी डी0पी0एम0 निर्धारित की गयी है।